ब्रेकिंग न्यूज़
झाबुआ के साहित्यिक दिग्गज यशवंत भंडारी को 'विद्या वाचस्पति' की मानद उपाधि, काशी हिंदी विद्यापीठ ने किया सम्मानित | एबीवीपी ने पीजी कॉलेज में अराजकता का आरोप लगाया, आंदोलन की दी चेतावनी | झाबुआ: हाथीपावा पहाडी तार फेंसिंग में फंसा तेंदुआ, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू | झाबुआ में ASR म्यूजिक का आगाज, भीली बोली में पहला गीत 'रेलगाड़ी' हुआ रिलीज | अर्जुन डामोर एक्सीडेंट केस: सीसीटीवी फुटेज से पहचाने गए आरोपी की गुजरात से गिरफ्तारी, वाहन भी जब्त | डीजे विवाद पर पुलिस का एक्शन, 32 पर नामजद 150 अन्य पर एफआईआर और 6 पर जिला बदर की कार्यवाही | झाबुआ में सुरक्षा सैनिक भर्ती : युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर , एसबीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक सहित ऐतिहासिक स्थलों पर मिलेगी नियुक्ति | श्रृंगेश्वर धाम बनेगा भव्य धार्मिक पर्यटन केंद्र , 6.3 करोड़ की योजना से विशाल घाट और प्राचीन मंदिर तक होगी आसान पहुंच | दो दिवसीय युवा शिविर आयोजित, जनजातीय युवा संस्कृति, समाज सुधार पहलुओं पर प्रशिक्षित | झाबुआ की जयतिका परमार का ऑस्ट्रेलिया में कला प्रदर्शन के लिए चयन | संत श्री खूम सिंह जी महाराज की पुण्यतिथि पर समाज सेवा का संकल्प | झाबुआ में दो दिवसीय मेंटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन | झाबुआ में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 21 लाख रुपये से अधिक की शराब जब्त | श्री तेजाजी महाराज के जन्मोत्सव पर हुआ भव्य आयोजन | जिला स्तरीय भव्य रोजगार मेला 5 और 6 फरवरी को : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर | बिरसा मुंडा क्रिकेट कप 2025: झाबुआ में क्रिकेट का ग्रैंड इवेंट | गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह ने ध्वजारोहण किया | कलेक्टर नेहा मीना राष्ट्रपति द्वारा "बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड 2024-25" से सम्मानित | सजेलिया में हुई निर्मम हत्या का खुलासा | एमपीपीएससी 2022: अंगलियापाड़ा के विकास गरवाल ने पहले प्रयास में हासिल की बड़ी कामयाबी | ड्रोन से होगी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की सुरक्षा, आधुनिक तकनीक से लैस निगरानी शुरू | इंदौर पब्लिक स्कूल- झाबुआ कैंपस में शिक्षण और अन्य पदों के लिए भर्ती | स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर युवा दिवस के उपलक्ष्य में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन | श्रीरामशरणम् झाबुआ में राम नाम दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन, 9832 लोगों ने ली दीक्षा | भुवनेश्वर में आयोजित ट्राइबल क्वीन इंडिया कॉन्टेस्ट में गीता भूरिया ने झाबुआ की आदिवासी कला और संस्कृति का सम्मान बढ़ाया, बनी "बेस्ट प्रेजेंटेशन ऑफ ट्राइब कल्चर" विजेता | झाबुआ पुलिस ने खोए हुए 230 मोबाइल बरामद कर लौटाए, अब तक 55 लाख रुपये के 400 मोबाइल हुए है बरामद | झाबुआ में 10 जनवरी से टेनिस बॉल क्रिकेट मीडिया ट्रॉफी का आयोजन, आठ टीमें लेंगी भाग | जैविक खेती के सामाजिक-उद्यमी उपक्रम झाबुआ नेचुरल्स की शुरुआत: किसानों ने खोला स्वयं का उपक्रम | आजाद युवा मित्र मंडल द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पंद्रहवां खेल महोत्सव आयोजित | झाबुआ पुलिस ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया | झाबुआ में 'खुमसिंह महाराज नो मेला' और शौर्य यात्रा, धर्मांतरण और लव जिहाद पर रोक लगाने का आह्वान | झाबुआ जिले में ऐतिहासिक वीर सावरकर फुटबॉल ट्रॉफी और भगवा चौक स्पोर्ट्स लीग का आयोजन | ब्रेकिंग न्यूज़: राष्ट्रीय शोक के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, झाबुआ की प्राचार्य विवादों में | थांदला की इशानी भट्ट ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीता प्रथम स्थान, किया नगर का नाम रोशन | राष्ट्रवाद, धर्म जागरण और सनातन संस्कारों की पाठशाला 30 दिसंबर से 5 जनवरी तक | झाबुआ की उड़ान: मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती 2024-25 के लिए निःशुल्क कोचिंग की शुरुआत | बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में सर्व हिंदू समाज ने उग्र प्रदर्शन, रैली के माध्यम से कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

किसानो की आय दुगनी करने के लिये हर संभव प्रयास किये जायेगे - मंत्री श्री कुशवाह

सरकार किसानों की आय दुगनी करने के लिये हर संभव प्रयास कर रही है। जिसमें किसानों का सहयोग आवश्यक है।

झाबुआ। प्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण (स्वतंत्र प्रभार) एवं नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह ने रविवार को यहां पाॅलिटेक्निक महाविद्यालय परिसर में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण कृषक प्रशिक्षण शिविर का भगवान बलराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जलित कर शुभांरभ किया। इसके पश्चात् कन्याओं का पूजन किया गया। श्री कुशवाह ने इस अवसर पर शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुवे कहा की उद्यानिकी के क्षेत्र में हमारे किसान वर्षो से काम कर रहे है, जो किसान उद्यानिकी का काम नहीं जानते है उनके लिये यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री किसानों की समस्याऐं भली भाति समझते है। सरकार किसानों की आय दुगनी करने के लिये हर संभव प्रयास कर रही है। जिसमें किसानों का सहयोग आवश्यक है। इसके लिये सरकार पुरानी योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ-साथ नवाचार के कार्य भी कर रही है। जिसके अच्छे परिणाम सामने आयेगें।

     श्री कुशवाह ने किसानों को सम्बोधित करते हुवे कहा की झाबुआ विकास खण्ड को माॅडल बनाने के लिये रोड़मेप बनाया गया है, आने वाले समय में निश्चित रूप से बदलाव दिखाई देगा। झाबुआ विकास खण्ड को आदर्श बनाने के लिये रतलाम-झाबुआ-अलिराजपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद गुमानसिंह डामोर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पूरे प्रदेश में 313 विकास खण्डों में 20 विकास खण्डों को आदर्श विकास खण्ड बनाने के लिये चयन किया गया है। जिसमें झाबुआ विकास खण्ड भी शामिल है। श्री कुशवाह ने आगे कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना था कि समाज के अंतिम पंक्ति के लोगो को शासकीय योजनाओं का लाभ मिले। उनके सपने के अनुरूप समाज के सबसे गरीब व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ मिले इसके लिये प्रयास किये जा रहे है। श्री कुशवाह ने कहा की आदर्श विकास खण्डों को आत्मनिर्भर बनाने के लिये विकास खण्ड के लोगो को सारी योजनाओं का लाभ मिले ऐसे प्रयास किये जाये। आने वाले समय में 5 से 7 करोड़ रूपयें की राशि खर्च की जावेगी। श्री कुशवाह ने कहा कि किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिये हर संभव प्रयास किये जायेगे। मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बनने जा रहा है। झाबुआ जिला एक जिला एक उत्पाद के अन्तर्गत टमाटर फसल का चयन किया गया है। टमाटर के साथ-साथ अन्य प्रोसेसिंग यूनिटे बनेगी। किसान अपने खेत पर स्वयं टमाटर फसल उगाकर उत्पादन, भण्डारण करते हुवे अपनी प्रोसेसिंग यूनिट लगाऐ तभी खेती को लाभ का धंधा बनाया जा सकेगा। किसान प्रोसेसिंग इकाई स्थापित करने पर 35 प्रतिशत अनुदान का लाभ दिया जावेगा। कच्चे उत्पादन को सुरक्षित रखने के लिये कोल्ड स्टोरेज, भण्डारण पर 35 से 50 प्रतिशत अनुसार लाभ दिया जावेगा। कोल्ड स्टोरेज पर 4 करोड़ रूपये की लागत आती है जिसमें 1 करोड़ 40 लाख से 2 करोड़ तक का अनुदान का लाभ विभाग द्वारा दिया जाता है। श्री कुशवाह ने कहा की आने वाले समय में किसान रोजगार नहीं मांगेगा परन्तु रोजगार प्रदान करेगा। उद्यानिकी के क्षेत्र में अपार संभावनाऐं है इस क्षेत्र में कारगर प्रयास किये जायेगें। ड्रिप सिंचाई योजना के अन्तर्गत विभाग क्षेत्र का चिन्हांकन करे। जिस पर 55 प्रतिशत अनुदान लाभ देगी। इससे अधिक अनुदान दिलाने का प्रयास किया जावेगा। पोली हाउस 4 हजार वर्गमीटर,   3 हजार वर्ग मीटर 2 हजार वर्ग मीटर 1 हजार वर्ग मीटर पोली हाउस बनाने का प्रावधान रखा जायेगा। 

    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सांसद गुमान सिंह डामोर ने कहा की झाबुआ जिले को आर्थिक द्रष्टि से समृद्व करने की आवश्यकता है। यह जिला शेक्षणिक तथा आर्थिक द्रष्टि से पिछड़ा हुआ है, किन्तु धार्मिक तथा सामाजिक द्रष्टि से बहूत मजबूत है। यहां के किसान जैविक खेती करते है। संसदीय क्षेत्र में छोटे-छोटे स्टाप डेम का लाभ बनाने की आवश्यकता है,ताकि किसानें की माली हालत में बदलाव आ सके।  श्री कुशवाह ने इस अवसर पर 14 कृषको को 30 लाख 1 हजार 954 रूपये की लागत के राशि स्वीकृति पत्र वितरित किये। जिसमें 15 लाख 11 हजार 904 रूपये की अनुदान की राशि शामिल है।

  कार्यक्रम के प्रांरभ में सहायक संचालक उद्यान अजय चौहान ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर कलेक्टर रोहित सिंह, अपर कलेक्टर जे.एस.बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आनन्दसिंह वास्कले , उप संचालक  एन.एस.रावत,अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  दिनेश वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एम.एल.मालवीय, कृषि वैज्ञानिक आई.एस.तोमर, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष दौलत भावसार, ओमप्रकाश शर्मा, अमरदीप सिंह मौर्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अजयसिंह चौहान सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी तथा बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सी.एस.पाटीदार ने किया तथा कार्यक्रम के अन्त में ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी बल्लूसिंह चौहान ने आभार व्यक्त किया।     

Jhabua News- किसानो की आय दुगनी करने के लिये हर संभव प्रयास किये जायेगे  - मंत्री श्री कुशवाह

किसानो की आय दुगनी करने के लिये हर संभव प्रयास किये जायेगे  - मंत्री श्री कुशवाह
किसानो की आय दुगनी करने के लिये हर संभव प्रयास किये जायेगे  - मंत्री श्री कुशवाह

किसानो की आय दुगनी करने के लिये हर संभव प्रयास किये जायेगे  - मंत्री श्री कुशवाह

किसानो की आय दुगनी करने के लिये हर संभव प्रयास किये जायेगे  - मंत्री श्री कुशवाह


व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े Join Now
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े Join Now

© 2024झाबुआ न्यूज़ सर्वाधिकार सुरक्षित. Made with ♥ by ULATHEME

DMCA.com Protection Status